फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा में एक युवक ने सोमवार की शाम को अपने किराये के कमरे में फंदे से झूलकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी देवेद्र सिंह (42)डंपर का चालक था। वह शहर कोतवाली के सहादतपुरा मुहल्ले में एक मकान में किराये पर रहता था। सोमवार की शाम को जब उसने काफी देर तक कमरा नहीं खोला तो पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो वह फंदे पर लटकता मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शहर कोतवाल संजय त्रिपाठी का कहना है कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें