फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के हितों का हनन कर रही सरकार: दिलीप पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। समाजवादी पार्टी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के निर्देश पर समाजवादी छात्रसभा ने सोमवार को अपनी मांगों से संबंधित मांग पत्र मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा। सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने पत्रक के माध्यम से मांग किया कि जीरो फीस की सुविधा को तुरंत बहाल की जाए तथा दलित, पिछड़े एवं गरीब सामान्य वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति अविलंब दिया जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार छात्रों के हितों का हनन करने का काम कर रही है। अगर सरकार का रवैया छात्रों के प्रति ठीक नहीं हुआ तथा उनकी मांगे नहीं मानी गई तो पूरे प्रदेश में छात्रों के हितों के लिए समाजवादी छात्र सभा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। समाजवादी छात्र सभा सदैव छात्रों के हक की लड़ाई लड़ने का काम करती है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खुशहाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह, कृष्णा यादव, मुलायम यादव, सूर्यमणि भारती, आजम अंसारी, रजनीश चौहान, यशवंत, विपुल शर्मा, मो.फैयाज, नवनीत सिंह, राजीव चौहान, भीम, अमित, इन्द्रमणि चौहान, सचिन चौरसिया, अश्वनी यादव गोलू, रवि राजभर, संदीप चौहान, संदीप, राहुल, बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें