फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत मिशन के नाम पर घोटाला कर रही सरकार : राजीव राय

विज्ञापन
0गर पालिका कम्युनिटी हाल में प्रेसवार्ता करते सपा के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय। बीच म? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। विदेश में फंसे लोगों को भारत लाने के नाम पर चलाए जा रहे वंदे भारत अभियान के नाम पर सरकार घोटाला कर रही है, इसका जीता जागता उदाहरण है विदेश में फंसे मऊ के नौजवानों की घटना, तमाम ट्वीट और अन्य सूचना देने के बाद भी विदेश में फंसे मऊ के युवाओं को लाने के लिए सरकार उनसे किराया की मांग की। केंद्र सरकार पर यह आरोप सोमवार को पालिका कम्युनिटी हाल में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय ने लगाया।
विज्ञापन

राजीव राय ने कहा कि जुलाई माह में मलेशिया में एक कंपनी में बंधक बनाए गए युवकों ने भारत आने के लिए विभिन्न दलों के साथ साथ सत्ता में काबिज भाजपा के नेताओं, मंत्री और विधायकों से गुहार लगाए। लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। बाद में वीडियों के माध्यम से उनसे संपर्क किया, तो उन्होंने मलेशिया में बंधक बनाए गए मऊ के युवाओं को घर लाने के लिए उन्होनें विदेश मंत्रालय से लेकर भारत सरकार तक को ट्वीट और अन्य सूचानाएं दी। मंत्रालय ने माना कि युवाओं के साथ धोखा हुआ है, लेकिन कोई मदद नहीं की। इसके बाद सरकार को पैसे देकर सभी युवाओं को सकुशल मलेशिया से मऊ लाया गया। बोले सरकार द्वारा बंधक बनाए गए युुवाओं से टिकट के पैसे मांगना सरकार द्वारा किये गये घोटाले का साफ दर्शाता है।
युवाओं ने किया स्वागत
मलेशिया से मऊ आए युवाओं ने नगर पालिका कम्युनिटी हाल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय का स्वागत किया।। इस दौरान मलेशिया से घर आने वालेमुंशीपुरा निवासी अरशद अली, मो. तैय्यब, मो. अशहद, अताउल्लाह, मो. अमजद, भजांवा कसारा निवासी दुर्गेश राजभर, युसुफपुर कोपागंज निवासी राधेश्याम, चांदपुरा मधुबन निवासी सुरेश, शकरपुर निवासी सुनील सिंह, चकरा के जमदरा निवासी प्रेमचंद्र मौजूद है। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव मुन्ना, सपा नेता राजेंद्र मिश्रा, कुद्दुस अंसारी,चन्द्रमणी यादव गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें