फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल फागू चौहान के प्रथम आगमन पर स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी/इंदारा। घोसी विधायक तथा बिहार के मनोनीत राज्यपाल फागू चौहान का मंगलवार को घोसी क्षेत्र में आगमन पर नदवासराय से लेकर घोसी तक कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों ने फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया। राज्यपाल फागू चौहान ने घोसी नगर में मझावारा मोड़ स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

फागू चौहान के राज्यपाल बनने के बाद प्रथम आगमन पर नदवासराय बाजार, भिखारीपुर, सरायसादी, बलुआपोखरा, मझावारा मोड, तहसील स्थित पार्टी कार्यालय, स्टेशन रोड स्थित राधेश्यामगुप्ता के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। स्टेशन रोड पर कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों के हुजूम ने नारेबाजी के साथ फूलमालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि घोसी हमारी कर्म भूमि है। यहीं से मुझे राजनीतिक पहचान मिली। यहां के लोगों, शुभचिंतकों, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जो प्यार, सम्मान दिया वह जिंदगी भर साथ रहेगा। घोसी, मऊ के विकास में मेरा आगे भी योगदान रहेगा। स्वागत करने वालो में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय, शकुंतला चौहान, तस्सु अहमद, राधेश्याम गुप्ता, बृजेश गुप्ता, रविंद्र उपाध्याय, मुन्ना राजभर, फिरोज तलवार, अनिरुद्ध सिंह,जयप्रकाश सिंह, विश्वनाथ विश्वकर्मा, मुन्ना गुप्ता, कृपाशंकर सिंह, लालचंद चौहान, रामचन्द्र चौहान आदि शामिल रहे। इसी क्रम में फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाए जाने क ेबाद प्रथम आगमन पर मंगलवार को इंदारा बाजार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकार्ताओं नें जमकर स्वागत किया। इस अवसर पर इंदारा करिमाबाद के वकील अहमद, मुहम्मद हसन, अजहर, मोहम्मद शाहीद, अजीम, अलाव सउदी, सहित दर्जनों को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें