फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका को लेकर भाग रहा व्याक्ति पकड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला मुहल्ला निवासी चार साल की बच्ची को लेकर भाग रहे एक व्यक्ति को लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति की चार साल की बेटी अपने घर के दरवाजे के पास अकेली खेल रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति बालिका को लेकर भागने लगा। बालिका के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम और पता शफीकुर्रहमान मदनपुरा मुहल्ला, दक्षिण टोला निवासी बताया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें