फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मंत्री बनें गोपाल राय

Tue, 10 Feb 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधान सभा के चुनाव में बाबरपुर क्षेत्र से आप के प्रत्याशी गोपाल राय की विजय से उनके गांव गोबरीडीह में जश्न का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने दिल्ली सरकार में उनके मंत्री बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


 
दिल्ली विधानसभा के पिछले चुनाव में मामूली वोटों के अंतर से हारे गोपाल राय ने इस बार करीब 35 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। इससे उनके गांव में जश्न मनाया जाने लगा।


उनके घर पर शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी उनके पिता विजय शंकर राय को बधाई दे रहे थे। घर में उनकी पत्नी अंजना राय, भाई योगेंद्र राय ने  मिठाई खिलाकर लोगों का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन



क्षेत्र के डीसीएसके पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. शिवशंकर सिंह ने कहा कि आप की सरकार में गोपाल राय के मंत्री बनाए जाने से दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल के लोगों की बात सुनी जा सकेगी।


विधि के छात्र सौरभ सिंह ने कहा कि गोपाल राय छात्र जीवन से ही संघर्षशील नेता रहे हैं। उनके मंत्री बनने से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

उध्ार, दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को अभूतपूर्व सफलता मिलने के बाद जनपद में पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।


दिल्ली चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद मंगलवार को नगर क्षेत्र के औरंगाबाद में आम आदमी पार्टी के नेता अल्तमस अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला।


कार्यकर्ता औरंगाबाद से जुलूस निकालकर मिर्जाहादीपुरा गए। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताआें ने लोगों में मिठाइयां भी बांटी।


जुलूस की समाप्ती पर मिर्जाहादीपुरा चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आप के नेता अल्तमस अंसारी ने कहा कि दिल्ली का चुनाव ऐतिहासिक रहा।


पार्टी को दोबारा चुनाव में भारी सफलता मिलना यह दर्शाता है कि लोग पार्टी के विचारों से काफी संतुष्ट हैं। जुलूस में मुख्य रूप से चन्द्रजीत यादव, हाजी सईदुर्रहमान, आमीर, शौकत अली, संजीत शर्मा, विनोद कुमार, जावेद, आसिफ जफर, शाहिद जवेद अख्तर, फैज आदि मौजूद रहे।


दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर और कस्बों में पटाखे छोड़े। पार्टी के संयोजक नदीम उर्फ सागर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर निकल पड़े।


 इस अवसर पर सगार ने कहा कि आप ने बिना जाति धर्म और संप्रदाय क ी राजनीति किए ही एक नई शुरुआत की। दिल्ली के परिणामों ने घाघ राजनीतिज्ञों को स्वच्छ राजनीति का आइना दिखाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें