फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: साधन सहकारी समिति से दो लाख रुपये का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवारा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लुदुही स्थित साधन सहकारी समिति का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात चोर लाखों का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

शनिवार को चोरी की जानकारी होने पर सचिव ने अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए तहरीर दी। सौंपी तहरीर के अनुसार मझवारा क्षेत्र के ग्राम सभा ललित पुर लुदुही स्थित वन अवध इंटर कॉलेज के बगल में घोसी मझवारा मार्ग पर सहकारिता विभाग द्वारा साधन सहकारी समिति संचालित है।
सहकारी समिति की सचिव शाहिदा खातून ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे जब वह सहकारी समिति पर पहुंची तो समिति कार्यालय के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन

कार्यालय में रखा कम्प्यूटर सिस्टम, इन्वर्टर, बैटरी, सोलर पैनल व बोरी सिलने वाली दो मशीनें व 50 सरकारी गेहूं तौल के रखी गई प्लास्टिक की बोरी समेत कुल 2 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया है।
विज्ञापन

सचिव की सूचना पर डायल 112 व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। जल्द ही मामले के खुलासे का आश्वासन दिया। वहीं एक ओर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियों से आम लोग व व्यापारी वर्ग डरा व सहमा हुआ है तो वहीं, दूसरी ओर कोतवाली पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी हुई है जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें