फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वाहन धुलाई सेंटर से 10 हजार का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिड़सूई अहिलासपुर में बृहस्पतिवार की देर रात वाहन धुलाई सेंटर के दरवाजे की कुंडी चटकाकर चोर करीब 10 हजार का सामान उठा ले गए। इस धुलाई सेंटर में चोरों ने डेढ़ माह में चोरी की दूसरी घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की नगर पंचायत अमिला निवासी अनिरुद्ध यादव पिड़सूई अहिलासपुर में का वाहन धुलाई सेंटर चलाता है। प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार की शाम भी ताला बंद करके घर चला गया।देर रात चोरों ने कुंडी चटकाकर जेनरेटर की टंकी खोल ले गए, दो चारपाई, एक ड्रम, 20 लीटर डीजल अन्य सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह धुलाई सेंटर खोलने आया तो चोरी की जानकारी हुई।
अनिरुद्ध ने बताया कि बीते 24 अगस्त को भी यहां चोरी हुई थी। उस दिन भी लगभग 10 हजार का सामान चोरी हुआ था। मुकदमा भी दर्ज हुआ था लेकिन अब तक खुलासा नहीं हुआ। वहीं इस घटना के मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें