फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डेन स्टार ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र के ढिलई फ़िरोजपुर स्थित खेल के मैदान पर समाजसेवी अबुफैज उस्मानी के स्मृति में चल रहे सात दिवसीय अंडर आर्म क्रिकेट टूर्नामेंट का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। फाइनल में अहमदपुर असना क्रिकेट क्लब और गोल्डेन स्टार क्लब नेमड़ाड़ के बीच खेला गया। जिसमें नेमड़ाड़ की टीम 9 विकेट से जीत दर्ज की। विजेता खिलाड़ियों को सपा नेता हरीशचंद्र यादव द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में गोल्डेन स्टार क्लब नेमड़ाड़ ने टॉस जीतकर अहमदपुर असना को बल्लेबाजी करने के लिए मौका दिया। अहमदपुर असना ने निर्धारित 8 ओवर में 9 विकेट गवा कर मात्र 56 रन पर ही सिमट गई जिसका पीछा करते हुए नेमड़ाड़ के बल्लेबाजों ने मात्र 4 ओवर में 1 विकेट गंवा कर अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। नेमड़ाड़ के गोलु ने अपने 5 शानदार चौकों की बदौलत 27 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। प्रबंधक ने हरिशचंद यादव ने विजेता टीम को पुरस्कृत करतें हुए 25 हजार नगद एव ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान अरसद उस्मानी, फहद उस्मानी, उजैफा उस्मानी, लाल उस्मानी, अनीस उस्मानी व आतिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें