फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी की की गई आराधना

Sun, 02 Apr 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
देवी दुर्गा की पूजा पर्व के पांचवें दिन रविवार को दुर्गा मंदिरों में कात्यायनी देवी की आराधना की गई। नगर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही मां का पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा। वहीं घर पर भी नौ दिनों तक अनुष्ठान व व्रत रखने वाले भक्तों ने विधि विधान से पूजन  किया।
विज्ञापन


नगर के शीतला माता मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें श्रद्घालुओं की लंबी लाइन लगी रही। इसमें सर्वाधिक संख्या महिलाओं की रही। उन्होंने नारियल, चुनरी के साथ मां दुर्गा के छठवें स्वरूप कात्यायनी देवी का पूजन अर्चन किया। उधर नौ दिन तक व्रत रखने वाले भक्तों ने भी घर पर विधि विधान से मां दुर्गा के छठवें स्वरूप की पूजा की।

मंदिरों में मां का विधि विधान से पूजन अर्चन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। लंबी लाइन होने के चलते लोगों को काफी देर तक प्रतीक्षा करना पड़ रहा था। मां की दिव्य अलौकिक प्रतिमा की झलक पाते ही श्रद्धालुओं  का सारा कष्ट दूर हो जा रहा था। कोई मन्नत मांगने केे लिए मां का दर्शन करने आया था, तो कोई मनोकामना पूरी होने के बाद मां की विनती करने के लिए आया था।  रानीपुर संवाददाता के अनुसार नवरात्र के पांचवें दिन क्षेत्र के खुरहट स्थित सिरियापुर देइया माई मंदिर पर श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें