मऊ। बीते पांच माह से मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस संचालन से पहले फुल हो गई। रविवार को इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए मऊ जंक्शन से 60 यात्रियों ने आरक्षण कराया। 48 घंटे में मऊ जंक्शन से 140 यात्रियों ने स्टेशन पहुंचकर रिर्जेवेशन करा चुके हैं। वर्तमान में 19 सितंबर से चलनी वाली इस ट्रेन में दस अक्तूबर तक वेटिंग हो चुकी है।
मऊ जंक्शन के वाणिज्य निरीक्षक नूर आलम ने बताया कि गोदान एक्सप्रेस में यात्रा रने के लिए दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 60 से ज्यादा यात्रियों ने रिर्जेवेशन कराया। इससे पहले रिर्जेवेशन शुरू होने पर बुधवार को 80 यात्रियों ने टिकट कराया था। ट्रेन में अन्य स्टेशनों तथा आनलाइन टिकट कराने से इस ट्रेन में 10 अक्तूबर तक वेटिंग लग चुकी है।बताते चले कि रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के बंद होने से यात्रियों को हो रही परेशानी को दस्त्रत्त्ेेखते हुए दूसरे चरण में बीते 12 सितंबर से वाराणसी-गोरखपुर रूट की कृषक तथा चौरीचौरा एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया। इसीक्रम में रेलवे ने 19 सितंबर से मुंबई रूट की गोदान एक्सप्रेस का संचालन का निर्णय लिया है।