फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को लिफ्ट देकर बाइक सवार दंपती 60 हजार के गहने लेकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भदसा मानोपुर के पास कस्बा के भातकोल मोड़ पर स्थित बैंक से पासबुक प्रिंट कराकर घर जा रही महिला से मोटरसाइकिल पर सवार अनजान दंपती ने लिफ्ट देकर बिठा लिया। एकांत जगह पर ले जाकर लगभग 60 हजार सोने के आभूषण छीनकर फरार हो गए। किसी प्रकार घर पहुंची महिला ने पूरी बारदात अपने परिजनों को सुनाई। परिजन को जानकारी होते ही मंगलवार की सुबह अज्ञात दम्पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है। भदसा मानोपुर निवासी शांति देवी 55 पत्नी सुदामा सुबह क़स्बा के भातकोल स्थित यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में अपनी पासबुक प्रिंट करवाने आयी थी। 11 बजे पासबुक प्रिंट कराकर वापस अपने घर जा रही थी तभी उसके पास एक मोटरसायकिल पर दंपती रुके। अपनी रिश्तेदारी भदसा मानोपुर में बता महिला को घर तक छोड़ने की जिद करने लगे। महिला को घर छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल पर बैठाकर एकांत जगह ले जाकर उसके दोनों कान के सोने का झाला और सोने का मंगलसूत्र लेकर भाग गए। महिला किसी प्रकार अपने घर पहुंच परिजनों को पूरी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें