मऊ। बिजली विभाग ने मंगलवार को विभिन्न जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने बकाया राशि जमा न करने पर 40 उपभोकताओं का कनेक्शन काटने की कारवाई की। एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि मंगलवार को इमिलिया, भुजौटी, बुनकर कॉलोनी, रौजा, किन्नुपूर, मदनपुरा, उमापुर, अदरी, अरदौना, बढुआगोदाम, ताजोपुर, ताहिरपुर, निजामुद्दीनपुरा, औरंगाबाद, कोटवा में अभियान चलाते हुए 120 कनेक्शनों की जांच की गई। जिसमें बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग कर रहे 9 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की कारवाई टीम ने की। जबकि बकाया राशि पर 40 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की कारवाई की। इस दौरान टीम ने 6 लाख 90 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया। कारवाई में विवेक खरवार, विकास दुबे, अरूण पांडेय, सत्यदेव सरोज, जेपी यादव, वीरबहादूर, सुधीर, देवेंद्र कुमार उपाध्याय, राजकुमार यादव मौजूद रहे।