फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादला नीति में दें सहूलियत

विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के तत्व? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के तत्वाधान में मंगलवार को लिपिकों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। जिसमें शासन द्वारा निर्धारित स्थानांतरण नीति को दरकिनार कर होने वाले तबादले पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में संगठन के जिलाध्यक्ष वीएन राय ने कहा कि लिपिक संवर्ग के कार्मिकों का स्थानांतरण नियम के विपरित किया जा रहा है। शासन की तरफ से पहले की नीति में एक जिला या मंडल में पांच से दस वर्ष से तैनात कर्मियों का दूसरे जनपद स्थानांतरण करना था, लेकिन नई नीति में यह आदेश निष्प्रभावी हो चुकी है। बताया कि इसके बाद भी लिपिकोें को चार से पांच सौ किमी दूर भेज दिया गया है। इसमें कुछ ऐसे भी कर्मचारी है, जो एक से दो वर्ष में सेवानिवृत होने वाले है। जबकि शासन की तरफ ऐसे कर्मियों को विशेष छूट देने का प्रावधान है, मांग किया कि कर्मियों का स्थानांतरण शासन की तरफ से नई नीति के तहत किया जाए और सेवानिवृत होने व गंभीर बीमारी से ग्रसित कर्मियों को इसमें सहूलियत दी जाए। ज्ञापन देने वालों में अजय सिंह, निकित रस्तोगी, काशीनाथ गोस्वामी, संतलाल, दीनानाथ मल्ल आदि लिपिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें