फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार भाइयों पर हमलाकर छीने आठ हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के पास सोमवार की देर रात दुकान बंद कर घर जा रहे दो दुकानदार भाईयों पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर आठ हजार रुपये की नकदी छीन ली और फरार हो गए। पुलिस ने दोनों भाईयों को अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर पर पुलिस अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। क्षेत्र के चंदनपुरा निवासी सुशील गुप्ता (22) और रविशंकर गुप्ता (28) की मुंगमास में किराने की दुकान है। सोमवार की देर रात साढ़े नौ बजे दोनों दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। ग्राम सभा फ़िरोजपुर स्थित नहर के पास उन पर तीन-चार नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोरगुल मचाने पर दोनों भाइयो पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और उनके पास बिक्री के रखे आठ हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजवाया जहा डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की छानबीन में जुट गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें