जिसके बाद वह किसी तरह से अपने घर लौटी। बताया कि यहां आने के बाद परिजनों को पूरी आपबीती बताई। लोक लज्जा के कारण मेरे परिवार वाले शांत हो गए। थाने तक बात नहीं पहुंची। इसी बीच शुक्रवार देर रात अमरजीत यादव मेरे घर में घुस आया। कट्टे की नोंक पर दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर परिजन पहुंचे लेकिन अमरजीत भागने में सफल रहा।
पीड़िता ने शनिवार को कोपागंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कसारा चौक से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष कोपागंज अमित मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपी के खिलाफ 376 में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।