फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जवाब में पास हुई छात्राएं, छात्रों को मेहनत की नसीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। नगर पंचायत के नहर रोड स्थित इंग्लिश मीडियम उच्च प्राथमिक विद्यालय बृहस्पतिवार को खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं से उन्होंने प्रश्न पूछकर पठन-पाठन का स्तर जाना। गणित, विज्ञान, इतिहास से पूछे गए प्रश्नों का छात्राओं ने सही सही उत्तर दिया। वहीं जवाब देने में छात्र कमजोर साबित हुए।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह स्कूल पहुंचने के बाद सबसे पहले कक्षा आठ में पहुंचे, जहां बच्चों से गणित और विज्ञान और इतिहास के सवाल पूछे। जिसमें छात्राओं ने संतोषजनक उत्तर दिया। छात्रों में एक दो को छोड़कर बाकी के उत्तर न मिलने पर उन्हें पढ़ाई की नसीहत दी। सबसे ज्यादा सवालों के जवाब शिवानी गुप्ता ने दिए। इसपर खंड विकास अधिकारी ने उसे पुरस्कृत किया।
इसके बाद वे कक्षा सात में गए। बच्चों का शैक्षिक मूल्यांकन किया। विद्यालय में प्रतियोगी स्तर के शैक्षिक वातावरण से संतुष्ट खंड विकास अधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनवारूल हक सहित समस्त शिक्षकों की प्रशंसा की। वहीं 326 के सापेक्ष 222 बच्चों के ही स्कूल में आने पर प्रधानाध्यापक को अभिभावकों से संपर्क कर छात्र उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान स्कूल की व्यवस्थाओं को भी देखा। मध्याह्न भोजन, विद्युतीकरण, शौचालय, रसोईघर, बच्चों के नामांकन और उपस्थिति की जांच की।
----------------
पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली के बच्चे शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
घोसी। शिक्षा क्षेत्र घोसी अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली के बच्चों को बृहस्पतिवार को शैक्षिक भ्रमण पर बस से लुंबुनी के लिए रवाना किया गया।
बस को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. रामबिलास भारती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस को रवाना करते समय डॉ. रामबिलास भारती ने कहा कि शैक्षिक पर्यटन की दृष्टि से तथागत बुद्ध की जन्मस्थली तथा पड़ोसी देश नेपाल का भ्रमण अंतरराष्ट्रीय एवं प्राकृतिक, भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
इन स्थलों पर जाकर बच्चों में निरीक्षण शक्ति, कल्पना शक्ति अन्वेषण क्षमताओं, सहयोगात्मक भावना तथा पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान तथा अपने दृष्टिकोण में बदलाव आएगा। इस अवसर पर ललित राहुल, कमलेश राय, बेचन निषाद, एसएमसी अध्यक्ष बदामी देवी, तारा, किशुनदेइ, उत्तमी, संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें