मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के करऊत ग्राम पंचायत में सर्पदंश से एक किशोरी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात करीब 12 बजे करऊत निवासी विभा यादव 14 पुत्री उमाशंकर यादव को सोते समय सांप ने डंस लिया। परिजनों को जानकारी होने पर उसे अस्पताल ले जाने के बजाए एक धार्मिक स्थल पर ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।