फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के परसिया जयराम गिरी में शुक्रवार की देर शाम छत पर फोन से बात कर रही युवती छत से गिर गई। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के हरधौली निवासी निशा चौहान (22) पुत्री रामबदन चौहान मधुबन थाना क्षेत्र के परसिया जयराम गिरी में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम वह छत पर फोन पर बात कर रही थी। इसी बीच वह बेकाबू होकर छत से नीचे आ गिरी और घायल हो गई। परिजन उसे फतेहपुर मंडाव सीएचसी लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। परिजनों ने युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें