फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से इंटर की छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के गांव रजमलपुर निवासी और इंटरमीडिएट की छात्रा की संदिग्ध हाल में जहर खा लिया। हालत खराब होने पर परिवार के सदस्य छात्रों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने छात्रा को रेफर कर दिया। बीएचयू ले जाने के दौरान छात्रा की रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। रजमलपुर गांव निवासी राजेंद्र राम की छोटी पुत्री करिश्मा कुमारी इंटरमीडिएट की छात्रा थी। शुक्रवार को उसने किन्हीं कारणों से उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसने परिवार वालों को बताया कि उसने जहर खा लिया है। परिजन आनन-फानन उसे निकट के अस्पताल ले गए। लेकिन उसकी हालत बिगड़ती देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दिया। जिला अस्पताल से डाक्टरों ने उसे बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे वाराणसी ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मृतका के पिता ने थानाध्यक्ष को दिया। मौके पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बिटिया की मौत से उसके पिता माता सविता देवी,भाई बहनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें