फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वर्षीय किशोर के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। नगर क्षेत्र के महतवाना मुहल्ला निवासी व्यक्ति ने अपनी दुकान पर रहे बालक को लेकर भागने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए बाइक सवार दो अपहरणकर्ताओं के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं था। मुहल्ला मानपुर में एक छवि गृह के पास किराए के मकान में रहकर साइकिल की दुकान करने वाले महतवाना मुहल्ला निवासी जग्गा पासवान ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार की दोपहर में बेटा अमन (8) दुकान पर बैठा था। उसका पिता दुकान के अंदर था। इसी बीच बाइक पर नकाबपोश दो लोग आए और अमर को लेकर भागते हुए मछली बाजार तक गए। वहां भीड़भाड़ के कारण बाइक रोक दिये। बाइक रूकते ही अमन कूदा और पास खड़े एक पुलिसकर्मी के पास चला गया। यह देख पुलिस अभी कुछ समझ पाती कि बाइक सवार फरार हो गए। पुलिस ने किशोर को दुकान पर पहुंचा दिया। इस संबंध थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह का कहना है कि अपहरण कर्ता के चंगुल से छूटकर किशोर अपने पिता के पास पहुंच गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें