वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराने के लिए शव भेजा गया है। फाॅरेंसिक टीम को मौके पर कई सबूत मिले हैं, जिन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा। किशोरी दो भाई और चार बहन थी। घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चा है।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के युसूफाबाद वार्ड में बीती रात बिजली कट जाने पर इनवर्टर ऑन करने गई किशोरी करंट की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचते, इससे पहले ही किशोरी ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर परिजनों को सुपर्द कर दिया। युसूफाबाद वार्ड की रहने वाली आफरीन 17 पुत्री सरफुद्दीन का परिवार रोज की तरह शनिवार रात भी भोजन के बाद सोने चला गया।
देर रात करीब एक बजे घर की बिजली गुल हो गई तो किशोरी आफरीन इनवर्टर ऑन करने गई। उसी समय वह इनवर्टर में प्रवाहित हो रही करंट की चपेट में आ गई। किशोरी इनवर्टर सहित जमीन पर गिर पड़ी। तेज आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आननफानन उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय जा ही रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आफरीन के पिता सरफुद्दीन, माता रूबी, भाई फरहान, रेहान, बहन रुखसार और सामरिन का रो रोकर बुरा हाल था।