मधुबन थाना क्षेत्र के खिरीकोठा गांव के सामने शनिवार को सड़क पार कर रही दस वर्षीय बालिका ऑटो के चपेट में आने से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार खिरीकोठा निवासी अनन्या शनिवार की दोपहर में निजी प्राइवेट स्कूल से पढ़कर वापस घर जा रही थी। इसी दौरान मधुबन बेल्थरा मार्ग के मधुबन के तरफ से आ रही ऑटो ने बच्ची को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में आस पास के लोगो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, घायल बालिका का उपचार कराया जा रहा है। घटना को लेकर कोई तहरीर अभी नहीं मिली है।