फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो बाइक में टक्कर, बीएससी नर्सिंग छात्र सहित तीन घायल, दो की हालात गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के घोसी से पिढ़वल जाने वाली सड़क पर घोघवल रामपुर गांव स्थित एक प्लांट के समीप शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे के आस पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें में नर्सिंग कॉलेज पढ़ने जा रहे एक छात्र सहित तीन लोग घायल हो गए। इसमें दो घायलों की हालात गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाल प्रमींद्र सिंह ने बताया कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के माऊरबोझ के बरईपार पुरवा निवासी एवं बीएससी नर्सिंग के छात्र रोहित चौहान (20) एवं घोघवल रामपुर निवासी एवं बीएससी नर्सिंग के छात्र सुमित (19) एक बाइक पर सवार होकर मऊ जनपद स्थित एक कॉलेज में पढ़ने जा रहे थे। अभी घोसी कोतवाली क्षेत्र केडी घोघवल रामपुर गांव के समीप स्थित एक प्लांट के सामने ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे दूसरी बाइक पर सवार पीढ़वल गांव निवासी अभिषेक (21) से टक्कर हो गई। इसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु स्थानीय लोगों की सहायता से एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इनमें रोहित चौहान एवं अभिषेक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस संबंध मेें कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें