मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हरनासाथ गांव में युवती को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार हरनासाथ निवासी मुमताज अहमद का आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसकी पुत्री रूबी अकेले दुकान में बैठी थी। इस बीच गांव का ही रहने वाला मृत्युंजय दुकान में घुसकर उसे मारने पीटने लगा। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। संवाद