फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप, सौंपी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चिरैयाकोट के एक गांव की युवती ने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस युवती की तहरीर पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

तहरीर में युवती ने बताया कि पड़ोसी युवक से उसका एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है।आरोप लगाया कि बीते एक वर्ष से वह उसे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बताया कि बीते सोमवार को उसके माता पिता की अनुपस्थिति में युवक उसके घर में घुस आया। जिस पर युवती ने उससे शादी करने की बात कही तो युवक साफ मुकर गया। इसको लेकर दोनों में कहासुनी भी हो गई।इसबीच आए परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। वहीं चिरैयाकोट थाने में शादी से इंकार करने पर युवती ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इस बाबत चिरैयाकोट एसओ पारसनाथ सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें