फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आज आएगा घोसी का जनादेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बने मतगणना स्थल पर शुक्रवार को घोसी उप चुनाव को लेकर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू होगी। सीसीटीवी कैमरे से पूरी मतगणना पर नजर रखी जाएगी। मतगणना को लेकर बृहस्पतिवार को प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। मतगणना के लिए 14 टेबलों पर 19 टीमें लगाई गई हैं। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव ने बताया कि घोसी उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार की सुबह आठ बजे शुरू होगी। मतगणना स्थल तक पहुंचने के लिए चार गेट बनाए गए हैं। इससे प्रेक्षक, रिटर्निंग अफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर, अन्य अधिकारियों के अलावा गणना कर्मचारी शासकी अधिकारी और कर्मचारी (जिनकी ड्यूटी लगी हुई है) गेट नंबर 2 से प्रवेश करेंगे। जबकि प्रत्याशी, निर्वाचन अभिकर्ता, गणना अभिकर्ताओं तथा पत्रकार, जिनके पास सक्षम अधिकारी के स्तर से जारी पास होगा, वे गेट नंबर 4 से प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

बताया कि मतगणना हाॅल मे अग्नेय अस्त्र-शस्त्र माचिस की डिब्बी बीड़ी सिगरेट, पान-गुटका इत्यादि समस्त मादक सामग्रियां, मोबाइल फोन, वीडियो कैमरा समस्त प्रकार के इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स (स्मार्ट वाॅच, इयरफोन इत्यादि) झोला, अटैची इत्यादि) पानी का बोतल वस्तुएं ले जाना वर्जित रहेगा।

19 मतगणना टीम करेगी वोटों की गिनती
मतगणना कार्य कुल 14 टेबलों पर होगा,जिसके लिए 19 मतगणना टीमों का चयन किया गया है, जिनमें से एक-एक मतगणना टीम आरओ एवं एआरओ हेतु तथा तीन मतगणना टीम रिजर्व के रूप में रहेंगी।जबकि प्रत्येक मतगणना टीम में एक माइक्रो आब्जर्वर, एक पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक तथा एक चतुर्थ श्रेणी का कार्मिक होगा। इस प्रकार एक मतगणना टीम में कुल चार कार्मिक रहेंगे।
विज्ञापन


एएसपी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था, त्रिस्तरीय होगी सुरक्षा
मऊ।मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय होगी।इसकी मानीटरिंग एसपी जहां खुद करेंगे तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था एएसपी के कंधे पर होगी। जबकि तीन सीओ, 17 निरीक्षक, 78 उपनिरीक्षक, 600 आरक्षी, दो कंपनी पीएसी, दो कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। वहीं, मतगणना स्थल में जाने से पहले मेटेल डिटेक्टर से गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें