घोसी। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जाजामालपुर गांव में बुधवार की शाम को विद्युत पोल पर हाईटेंशन तार का ऊचा कर रहा युवक खंभे से नीचे आ गिरा। घटना के बाद मौजूद लोगों ने युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक मूलत: आजमगढ़ जिले का निवासी था। सूचना मिलने पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। आजमगढ़ के अतरौलिया थाना के अतरैइठ निवासी सुभान उर्फ नाटे कुरैशी 24 घोसी कोतवाली के मिर्जाजमालपुर गांव के फोरलेन बाइपास के पास 400 केवी के बिजली के पोल पर चढ़ कर तार का ऊचा कर रहा था। इसबीच अचानक वो बिजली के खंभे से नीचे आ गिरा। हादसे से वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों में हड़कंप की स्थिति बन गई। आनन फानन में मजदूरों से घायल सुभान को लेकर एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। घटना की खबर मिलते ही बड़े भाई रहमान, छोटे भाई उस्मान के साथ पिता बकतुल्लाह, माता खलिकुलनिशा का रोते रोते बुरा हाल रहा। वही परिवार के लोगो ने आरोप लगाया कि ठेेकेदार द्वारा घटना की जानकारी काफी देर से दी गई।