फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ईंट और मिट्टी ले जाने से मना करने पर घोसी नपा अध्यक्ष के परिजनों से मारपीट, 8 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष घोसी मुन्ना प्रसाद गुप्ता की तहरीर पर उनके परिजनों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार को पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी व नगर अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार उनके नवनिर्मित मकान के बाहर रखी ईंट और मिट्टी सोमवार की रात बड़ागांव के राजभर बस्ती निवासी रामू, रमेश, धीरज सहित पांच अन्य लोग मकान के सामने रखी ईंट, मिट्टी उठाकर ले जा रहे थे। भाई गिरीशचंद गुप्ता उनकी पत्नी आशा गुप्ता के मना करने पर सभी गाली देते हुए ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इससे पहले मंगलवार को बड़ागांव निवासी शंकर राजभर द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार उसका नाबालिग पुत्र सोमवार की रात करीब नौ बजे खाना खाकर सड़क पर टहल रहा था। तभी बड़ागांव निवासी शिवा, अभिषेक गुप्ता, गिरीश गुप्ता बाइक उसके ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। विरोध करने पर लात घूसों मारपीट कर घायल कर दिया। शोर करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें