फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 4-5 घंटे देर से पहुंच रहीं डायवर्टेड 11 जोड़ी ट्रेनें, टिकट निरस्त करा रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ जंक्शन से जाने वाली 11 जोड़ी ट्रेनें इन दिनों चार से पांच घंटे की देरी से चल रही हैं। इसके कारण यात्री टिकट रद्द करा रहे हैं। रेल अधिकारियों ने बताया कि महज तीन दिन में 274 टिकट रद्द कराए जाए चुके हैं। इसकी कीमत 1.37 लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन

दरअसल, इन दिनों बाराबंकी-अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद रेलखंड पर इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इस वजह से मऊ-आजमगढ़-जौनपुर-लखनऊ के रास्ते चलने वाली 11 जोड़ी ट्रेनों को 21 सितंबर से पांच अक्तूबर तक रूट डायवर्ट कर दिया गया है। मऊ से होकर जाने वाली ये ट्रेनें 22 सितंबर से पांच अक्तूबर तक गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बहराइच के रास्ते लखनऊ जा रही हैं। साथ ही बलिया से शाहगंज तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन किया गया है। डायवर्जन वाली 11 जोड़ी ट्रेनें चार से पांच घंटे देरी से चल रही हैं। कारण यह है कि नए रूट पर इन ट्रेनों को पास नहीं मिल पा रहा है, उस रास्ते पर चलने वाली ट्रेनों के गुजरने के बाद ही इन्हें सिग्नल मिल रहा है। यही नहीं रेलवे की किसी भी ऑनलाइन साइटों पर किसी भी ट्रेन का डायवर्ट रूट पर लोकेशन नहीं दिख रहा है। इसके चलते 22 से 24 सितंबर तक यात्रियों ने 1,37,505 रुपये के 274 टिकट निरस्त कराए हैं। इसी तरह मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन से 23 सितंबर तक 80 टिकट निरस्त हुए थे। रूट डायवर्ट होने के कारण अधिकांश यात्री लखनऊ में ही सफर समाप्त कर दे रहे हैं, इससे ट्रेनें खाली हो जा रही हैं। सबसे अधिक परेशानी मऊ चलने वाली जोधपुर स्पेशल (04824, 04816), जोधपुर से मऊ चलने वाली मऊ स्पेशल (04823, 04815) में सफर करने वाले यात्रियों को हो रही है। इन ट्रेनों को कहीं भी सुनसान जगहों पर खड़ा कर दिया जाता रहा है। आश्चर्य ये है कि इस दौरान इन ट्रेनों में बचे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन की देखरेख के लिए न तो टीटी दिखते हैं न ही आरपीएफ के जवान। 22 सितंबर को जोधपुर से चलकर अगले दिन 23 सितंबर की रात 11.50 बजे पहुंचने वाली (04815) 24 सितंबर की भोर में चार बजे मऊ जंक्शन पर पहुंची। इस लखनऊ के बाद से ये ट्रेन सुनसान जगहों पर रुकते हुए चली, लेकिन किसी भी कोच में सुरक्षाकर्मी नहीं दिखे, न ही टीटी दिखे।
मऊ से जाने वाली इन ट्रेनों का हुई डायवर्जन

गरीब नवाज एक्सप्रेस (15715, 15716), साबरमती एक्सप्रेस (19165, 19166), जोधपुर स्पेशल, मऊ स्पेशल (04815, 04824, 04815, 04823), उत्सर्ग एक्सप्रेस (15084, 15083), मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, सूरत एक्सप्रेस (19053, 19054), आनंद विहार टर्मिनल, मऊ एक्सप्रेस (15025, 15026), गोदान एक्सप्रेस (11055, 11056), छपरा एक्सप्रेस, मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (11059, 11060), ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (19045, 19046), मऊ वीकली एक्सप्रेस, मुबंई लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (15182, 15181) ट्रेनें अपने निर्धारित रूट से न जाकर गोरखपुर के रास्ते लखनऊ होकर गंतव्य तक पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

लखनऊ जाने के लिए मां और बहन का साबरमती एक्सप्रेस में टिकट कराया था। टिकट कंफर्म हो गया था, लेकिन बुधवार को स्टेशन पहुंचा तो पता चला कि ट्रेन सिवान से गोरखपुर होते हुए लखनऊ जाएगी, इसलिए टिकट रद्द करा दी। -विक्रांत सिंह

इस समय मऊ से बलिया के लिए एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं चल रही हैं। जिससे बलिया आने जाने में परेशानी हो रही है। साथ में जाने वाले लोगों को भी रूट डायवर्जन होने से परेशानी हो रही है। रेलवे को इसके लिए उपाय करना चाहिए।-धर्मशक्ति पाठक


इस समय रेलवे ट्रैक पर गिट्टी बिछाने का काम चल रहा है। जिसके चलते कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है, कुछ ट्रेनों की दूरी कम कर दी गई है और कुछ को निरस्त किया गया है। -अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें