फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया निर्माण कराने में आगे आए घोसी विधायक, कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ के घोसी विधायक विजय राजभर ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कैबिनेट जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया। ज्ञापन देने के बाद जनपद मुख्यालय आकर जनता की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

विधायक विजय राजभर ने कैबिनेट मंत्री को दिए गए ज्ञापन में लिखा है कि कोपागंज ब्लाक में बीबीपुर, फतहपुर, में छोटी सरयू नदी पर लघु सेतु का निर्माण कराया जाए। इसी क्रम में मसीना में छोटी सरयू पर घाट के पास लघु सेतु का निर्माण कराया जाए। घोसी ब्लाक क्षेत्र के शारदा सहायक नहर पर लघु सेतु का निर्माण कराया जाए। नोकहट में शवदाह घाट पर लघु सेतु का निर्माण कराया जाए। चमरई में छोटी सरयू, ताल नरजा के पास चमरई घाट पर लघु सेतु का निर्माण कराया जाए। डांड़ी एवं बामत मां के बीच नाले पर लघु सेतु का निर्माण कराया जाए। पचफोड़वा तथा बामत मां के बीच नाले पर लघु सेतु का निर्माण कराया जाए।छोटी सरयू नदी के इमिलिया घाट सहित अन्य स्थानों पर लघु सेतु का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन

विधायक विजय राजभर ने आम लोगों से अपील किया कि जो भी समस्या हो पत्र के माध्यम से अवगत करा सकते हैं। समस्याओं का समाधान हर हाल मेें कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें