फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घोसी ने मऊ क्रिकेट एकेडमी को 18 रन से हराया

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में गेंद का इंतजार करता बल्लेबाज।संवाद
विज्ञापन
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित क्रिकेट मैदान पर बुधवार को स्पोर्ट्स विलेज घोसी और मऊ क्रिकेट एकेडमी के बीच 30-30 ओवरों का एक रोमांचक मैत्री मैच खेला गया। अंत तक चले इस कांटे के मुकाबले में स्पोर्ट्स विलेज घोसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मऊ क्रिकेट एकेडमी को 18 रनों से पराजित कर जीत अपने नाम कर ली। सुबह टॉस जीतकर स्पोर्ट्स विलेज घोसी के कप्तान अमन वर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 30 ओवरों में घोसी की टीम ने 7 विकेट खोकर 194 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज राहुल यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि मध्यक्रम में विक्रम सिंह ने 42 और अभिषेक मौर्य ने 29 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। मऊ क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए समीर खान ने 3 और रोहित गुप्ता ने 2 विकेट झटके।
195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम ने शुरुआती झटकों के बाद संभलने की कोशिश की। मऊ की ओर से कप्तान सुमित राय ने 54 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली और नितिन शर्मा ने 38 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज घोसी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। पूरी टीम निर्धारित 30 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी। स्पोर्ट्स विलेज घोसी के गेंदबाज आदित्य चौहान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में मात्र 24 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जबकि विशाल राजभर को 2 सफलताएं मिलीं। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए आदित्य चौहान को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें