फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghosi Bypoll: मतदान के बीच अचानक प्रदर्शन पर क्यों उतर आए मुस्लिम मतदाता? लगाए ये गंभीर आरोप

Tue, 05 Sep 2023 04:56 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

विरोध कर रहे फजल खान, रैकुल बसर, मुहम्मद करलाज, हाजिर रियाज, रहीम, कनीज फातिमा, लाल मुहम्मद, अजीमु़द्दीन आदि का का आरोप था कि वह और बाकी मतदाता मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन
मतदान के बीच अचानक प्रदर्शन पर क्यों उतर आए मुस्लिम मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर दोपहर दो बजे तक सब कुछ सामान्य रहा। 455 बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान होता रहा। लेकिन दोपहर तीन बजे कोपागंज ब्लाक के बूथ संख्या 74,75,76,77 फतेहपुर ताल नरजा पर 40 से ज्यादा मुस्लिम मतदाता जिसमें महिलाएं भी शामिल थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Varanasi: NIA की पूछताछ के बाद BHU की छात्राओं का बयान, 'हम डरने वाले नहीं, माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है'
विज्ञापन

उनके द्वारा मतदान न करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। विरोध कर रहे फजल खान, रैकुल बसर, मुहम्मद करलाज, हाजिर रियाज, रहीम, कनीज फातिमा, लाल मुहम्मद, अजीमु़द्दीन आदि का का आरोप था कि वह और बाकी मतदाता मतदान करने पहुंचे। आरोप लगाया कि आधार कार्ड होने के बाद भी मतदान नहीं करने दिया गया।इतना ही नहीं उनका आधार कार्ड किसी क्षेत्राधिकारी द्वारा लेकर चले गए। उधर इस मामलें सीओ घोसी शीतलाप्रसाद पांडेय ने ऐसी किसी घटना से इंकार करते हुए आधार कार्ड ले जाने की बात से अनभिज्ञता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें