फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghosi Bypoll: डिप्टी सीएम केशव बोले- अखिलेश के अहंकार को घोसी की जनता चखाएगी भरपूर मजा

Fri, 01 Sep 2023 06:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

घोसी स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित विश्वकर्मा समाज सम्मेलन को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोसी उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के अहंकार को घोसी की जनता भरपूर मजा चखाएगी। उत्तर प्रदेश की जनता ने 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा को धूल चटाया था। वही हाल घोसी उपचुनाव में भी होगा। घोसी स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित विश्वकर्मा समाज सम्मेलन में केशव प्रसाद मौर्य ने कि चुनाव के समय सपा की धमकी और गुंडागर्दी को प्रदेशवासियों ने खुद देखा। अब सकारात्मक परिवर्तन का युग चल रहा है। मोदी और योगी के योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है।

विज्ञापन


कहा कि हमारी सरकार ने युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गो, छात्रों सभी के लिए अनेकों योजनाएं चला रखी है। केंद्र सरकार न खाऊंगा और न खाने दूंगा की परिपाटी पर काम कर रही है। इससे बेईमान और उनके समर्थक बैचेन हैं। विपक्ष का गठबंधन मुद्दाविहीन है। यह भ्रष्टाचारियों ने अपनी सुरक्षा के लिए बनाया है। प्रधानमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा के नाम पर योजना चलाकर हजारों लोगों को लाभान्वित किया है।

देश की राजनीति को नई दिशा देगा घोसी विधानसभा

डिप्टी सीएम ने कहा कि घोसी विधानसभा देश की राजनीति को नई दिशा और संदेश देगा। सपा के समर्थन से पलने वाले गुंडे और माफिया मटियामेट हो चुके हैं। हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर चलती है। प्रधानमंत्री ने एक देश और एक चुनाव को लेकर कदम उठाना शुरू कर दिया है। इससे देश के पैसे की बर्बादी को रोका जा सकेगा। विपक्ष हताश और निराश है। उपमुख्यमंत्री ने आह्वान किया की घोसी के मतदाता अर्जुन की तरह सिर्फ चिड़िया की आंख यानी अपना बूथ जितने पर पूरी ताकत लगा दें। 

उर्जा मंत्री एके शर्मा बोले- सात पापों से बनी हुई है सपा

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा - फोटो : अमर उजाला
 नगर विकास एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा ने घोसी उपचुनाव के प्रचार के दौरान सपा पर हमला बोला। कहा कि भाजपा बाबा साहब अंबेडकर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। सामाजिक समरसता और बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय की भावना उन्हें आदर्श में से एक है।
विज्ञापन

कहा कि सात पापों से मिलकर बनी हुई है सपा, इनसे सावधान रहने की जरूरत है।  उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि आजकल एक विशेष रूप से नया फ्रॉड गठबंधन बना हुआ है इंडिया। उसमें हम सिर्फ एक घटक की बात करेंगे जो इस चुनाव में हमारे सामने है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें