फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghosi By Election: शिवपाल यादव ने ओमप्रकाश राजभर को याद दिलाए पुराने दिन, बोले- BJP में शामिल होने वाले दलबदलू

Fri, 25 Aug 2023 08:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

घोसी विधानसभा के उपचुनाव में चुनाव प्रचार करने पहुंचे शिवपाल यादव ने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर जमकर हमला बोला। कहा कि वह पहले प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को गुजरात भेज रहे थे। अब उन्हीं के साथ जाकर मिल गए। ऐसे में उनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। 
विज्ञापन
घोसी में शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव भी मैदान में उतर गए। शुक्रवार को चुनाव प्रचार के लिए घोसी पहुंचे शिवपाल यादव ने हाल ही में एनडीए में शामिल हुए सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में शिवपाल ने कहा कि सुभासपा अध्यक्ष को पुराने दिनों को याद करना चाहिए। जब वो भाजपा नेताओं के लिए कुछ भी बोलते रहते थे। आज वही काम वो अखिलेश यादव के लिए कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की रिकॉर्ड जीत होगी। उन्होंने कहा कि जनता इस बार दलबदलुओं को सबक सिखाएगी।

ओपी राजभर की कथनी और करनी में बहुत अंतर

एक सवाल के जवाब में सपा नेता ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर की बोली को आपलोग पहले सुने होंगे। वह पहले प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को गुजरात भेज रहे थे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को गोरखपुर भेज रहे थे। अब उन्हीं के साथ जाकर मिल गए। ऐसे में उनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। इस दौरान सपा छोड़ कर भाजपा में आए पूर्व विधायक उमेश पांडेय पर भी निशाना साधा।
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर के बयान से हंगामा, बनारस में सपा नेताओं ने की कार्रवाई की मांग

विज्ञापन

कहा कि जितने भी लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं वो सभी दलबदलू हैं। अगर उन्हें इतना ही कष्ट था तो फिर सपा के टिकट पर चुनाव क्यों लड़ा था। जनता इन दलबलुओं को उपचुनाव में और आगे भी सबक सिखाएगी। घोसी उचुनाव को लेकर कहा कि समाजवादी पार्टी पर जनता पूरी तरह से विश्वास कर रही है और यह चुनाव सपा ही जीतेगी। 

बसपा को बताया भाजपा का साथी

घोसी से पहले आजमगढ़ पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने यूपी सरकार पर हमला बोला। कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। सदन में सीएम योगी द्वारा तारीफ करने की बात पर शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा फूट डालो की रणनीति पर काम करती है। वह उनका फूट डालने का ही एक कदम था। इंडिया गठबंधन के सवाल पर कहा कि विपक्ष 2024 में मजबूती से चुनाव लड़ते हुए भाजपा को हराएगा।
विज्ञापन

दावा किया कि इंडिया गठबंधन की केंद्र में सरकार बनेगी। मायावती के अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि बसपा तो भाजपा के हिसाब से चुनाव लड़ेगी। उनकी मिलीभगत तो जगजाहिर है। खुद को चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने अपनी पुरानी बात दोहराते हुए कहा कि पार्टी का जो भी फैसला होगा वह मान्य होगा।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें