घोसी उपचुनाव में प्रचार के दौरान गुरुवार को एक बैठक में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में जो बीज बोया है कि अब यूपी में कोई यादव मुख्यमंत्री नहीं बन सकता।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एनडीए में शामिल होने के बाद से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। गुरुवार को घोसी उपचुनाव में प्रचार के दौरान एक बैठक को संबोधित करते हुए ओपी राजभर ने सपा प्रमुख पर जमकर व्यंग्य बाण छोड़े।
विज्ञापन
सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने वह बीज बो दिया है जिसके कारण अब वो तो क्या यूपी में कोई भी यादव मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। पत्रकारों ने जब पूछा तो उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कैसे सीएम बन जाएंगे। उन्हें वोट कौन देगा? उन्होंने कहा कि अब सब कान खोल के सुन लो ये ओपी राजभर कह रहा है।
आगे कहा कि हां ये अलग बात है कि भविष्य में अखिलेश यादव खुद की बिरादरी से इतर अगर दूसरी जाति के लोगों को आगे करते हैं तो उनकी सरकार बनने के कयास लगाए जा सकते हैं। नहीं तो यादव मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। वहीं खुद के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मैं इसके काबिल नहीं हूं।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य दगा हुआ कारतूस बताया। आरोपी लगाया किस सपा वालों ने ही उनपर जूता फिंकवाया था। घोसी उपचुनाव के लिए पांच सितंबर को मतदान है।