फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghosi By Election: मतदान से पहले बुरे फंसे सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह, बेटे सुजीत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज

Sun, 03 Sep 2023 03:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

कोपागंज थाने के कुथीजाफरपुर पुलिस चौकी के एक आरक्षी ने सपा प्रत्याशी के पुत्र पर मोबाइल पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच सितंबर को चुनाव को लेकर जैसे जैसे काउंट डाउन हो रहा है, वैसे वैसे सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को एक नया प्रकरण सामने आया। जहां कोपागंज थाने के कुथीजाफरपुर पुलिस चौकी के एक आरक्षी ने सपा प्रत्याशी के पुत्र पर मोबाइल पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस मुूकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ghosi By Election: मतदान से पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर आरोप, सपा प्रत्याशी के बेटे पर कह दी ये बात
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार आरक्षी योगेश यादव ने बताया कि उसके मोबाइल पर सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के पुत्र सुजीत सिंह का काल आया, जहां उसके साथ अभद्रता करने के साथ धमकी दी। साथ ही चौकी इंचार्ज स इस मामले में पीड़ित आरक्षी ने आला अधिकारियों को अवगत कराते हुए इस संबंध में रविवार को कोपागंज थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने 186,189,332,504,153 ए और 171 सी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, आरक्षी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें