फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghosi By Election: अखिलेश ने किया ऐसा काम कि अब कोई यादव यूपी का सीएम नहीं बन सकता, सपा पर बरसे ओपी राजभर

Thu, 24 Aug 2023 08:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

घोसी उपचुनाव में प्रचार के दौरान गुरुवार को एक बैठक में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में जो बीज बोया है कि अब यूपी में कोई यादव मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। 
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनडीए में शामिल होने के बाद से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। गुरुवार को घोसी उपचुनाव में प्रचार के दौरान एक बैठक को संबोधित करते हुए ओपी राजभर ने सपा प्रमुख पर जमकर व्यंग्य बाण छोड़े।

विज्ञापन


सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने वह बीज बो दिया है जिसके कारण अब वो तो क्या यूपी में कोई भी यादव मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। पत्रकारों ने जब पूछा तो उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कैसे सीएम बन जाएंगे। उन्हें वोट कौन देगा? उन्होंने कहा कि अब सब कान खोल के सुन लो ये ओपी राजभर कह रहा है।

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर के बयान से हंगामा, बनारस में सपा नेताओं ने की कार्रवाई की मांग

स्वामी प्रसाद मौर्य पर कसा तंज

आगे कहा कि हां ये अलग बात है कि भविष्य में अखिलेश यादव खुद की बिरादरी से इतर अगर दूसरी जाति के लोगों को आगे करते हैं तो उनकी सरकार बनने के कयास लगाए जा सकते हैं। नहीं तो यादव मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। वहीं खुद के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मैं इसके काबिल नहीं हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य दगा हुआ कारतूस बताया। आरोपी लगाया किस सपा वालों ने ही उनपर जूता फिंकवाया था। घोसी उपचुनाव के लिए पांच सितंबर को मतदान है। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें