फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वरुण के नाबाद अर्धशतक से जीता गाजीपुर विजर्ड्स

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा मैदान पर मैच में शाट लगाते बल्लेबाज।संवाद
विज्ञापन
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को खेले गए 20-20 मैच में गाजीपुर विजर्ड्स ने ग्रामीण बैंक मऊ को चार विकेट से हरा दिया। गाजीपुर की जीत के हीरो नाबाद 51 रन बनाने वाले वरुण पांडेय रहे। उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। गाजीपुर विजर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। कप्तान का फैसला सही साबित हुआ और गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन के आगे ग्रामीण बैंक मऊ की पूरी टीम 18.3 ओवरों में मात्र 93 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से दीपू सिंह ने 34, समीर चौरसिया ने 20 और प्रदीप कुमार ने 18 रन का योगदान दिया। गाजीपुर की ओर से सुनील कुमार, सत्य प्रकाश, शिव मूरत और शशि ने दो-दो विकेट झटके, जबकि कप्तान अखिलेश कुंअर को एक विकेट मिला।
विज्ञापन

जवाब में 94 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर विजर्ड्स की शुरुआत भी बेहद खराब रही और पूरी टीम मऊ के गेंदबाजों के सामने डगमगाती नजर आई। गाजीपुर का कोई भी अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। लेकिन वरुण पांडेय ने एक छोर संभालते हुए धैर्यपूर्ण नाबाद 51 रनों की पारी खेली और मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया।
अतिरिक्त (एक्स्ट्रा) के रूप में मिले 16 रनों के सहयोग से गाजीपुर विजर्ड्स ने 11.1 ओवरों में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में अंपायरिंग अमरीश साहनी व सुनील कुमार ने और स्कोरिंग प्रवीण चौरसिया ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें