फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रोमांचक मुकाबले में गाजीपुर की जीत

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में शॉट लगाता बल्लेबाज। संवाद
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब के ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को खेले गए एक बेहद रोमांचक मुकाबले में ग़ाज़ीपुर ने बलिया को 6 रनों से हरा दिया। खराब मौसम और रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण 30 ओवरों के इस मैच को घटाकर 10-10 ओवरों का करना पड़ा। 6 विकेट लेने वाले गाजीपुर के गगन मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

बलिया ने टॉस जीतकर ग़ाज़ीपुर को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। छोटे फॉर्मेट के दबाव के बावजूद कप्तान राहुल की 59 रनों की आतिशी पारी, अरबिंद के 17 और प्रतीक के 8 रनों की बदौलत ग़ाज़ीपुर ने निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर 96 रन बनाए। बलिया की ओर से सैफ ने दो, जबकि विक्की और शादाब ने एक-एक विकेट लिया।
जीत के लिए मिले 97 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलिया की टीम को हर ओवर में लगभग 10 रनों की दरकार थी। लेकिन जरूरी रन रेट के दबाव और हड़बड़ाहट में बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढहते चले गए। मोहम्मद के 39, दानिश पठान के 18 और सोनू के 10 रनों को छोड़ दें तो बलिया का अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। पूरी टीम 10वें ओवर की अंतिम गेंद पर 90 रनों पर सिमट गई। गाजीपुर की जीत के असली हीरो गगन रहे, जिन्होंने धारदार गेंदबाजी का मुआयना पेश करते हुए अकेले 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उनके अलावा अजीत ने दो और राहुल ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए गगन को वेदांत क्रिकेट क्लब के संस्थापक सुंदरम दुबे ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी सौंपी। मुकाबले में अनिकेत और अमरीश ने अंपायरिंग की कमान संभाली, जबकि स्कोरर की भूमिका यश रघुवंशी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें