फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद पुलिस को भेजा जाए नोटिस

Sat, 13 Feb 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली में सीज किए एक वाहन पर गाजियाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। घोसी कोतवाली में का निरीक्षण करने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कोतवाल को इस बाबत गाजियाबाद पुलिस को नोटिस भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन



 निरीक्षण के दौरान उन्होंने हथियारों के निरीक्षण के साथ परिसर व कार्यालय अभिलेखों को भी देखा। मुकदमों, प्रार्थनापत्रों के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश कोतवाल को दिया।


अपर पुलिस अधीक्षक ने घोसी कोतवाली के वार्षिक निरीक्षण में सबसे पहले मालखाने की हालत देखी।  परिसर निरीक्षण में सीज वाहन यूपी16 एटी 2328 जो कि मझवरा रोड पर दुर्घटना में निरुद्ध है तथा इस पर गाजियाबाद में मुकदमा दर्ज है। इस पर गाजियाबाद पुलिस को नोटिस देने का निर्देश कोतवाल को दिया।
विज्ञापन



 जर्जर हो चुके आरक्षी बैरक को खाली कर आरक्षियों को अन्यत्र  स्थान सुलभ कराने को कहा। अपराध निरीक्षण एवं अभिलेखों के निरीक्षण में पाया कि बहुत से पुराने मुकदमे व जन शिकायत के प्रार्थना पत्र लंबित हैं, जिन्हें एएसपी ने उन्हें तुरंत निस्तारित करने का निर्देश दिया।


निरीक्षण में पाया कि चोरियों एवं लूट की घटनाओं के खुलासे में गंभीर प्रयास नहीं किए गए हैं। इस पर संबंधित उपनिरीक्षकों को चेताते हुए जल्द निस्तारण का निर्देश दिया। हिस्ट्रीशीटरों के निरीक्षण में पाया कि मिर्जाजमालपुर का मौर्य और करनपुर का राजेश विश्वकर्मा लापता हैं।


एएसपी के पूछने पर संबंधित उपनिरीक्षक नहीं बता पाए कि वह किस गांव की हैं। बीट रिपोर्ट कम लिखने तथा प्रभावी कार्यवाही कम करने को लेकर अमिला व मझवारा चौकी इंचार्ज को सचेत किया। तहसील व थाना दिवस के रजिस्टरों के निस्तारण के कालम को अपूर्ण पाने पर संबंधित मुंसी को फटकार लगाई।
विज्ञापन



प्रार्थना पत्रों को समय से पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। इस अवसर पर कोतवाल विश्वजीत सिंह, उपनिरीक्षक मनोज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें