मधुबन। लाकडाउन के दौरान जमीन मनौली के कोटेदार द्वारा शासन से दिए गए खाद्यान्न में घटतौली करने को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में राशनकार्डधारकों ने एसडीएम लालबाबु दूबे को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नेबू लाल ने कहा कि ग्राम सभा के कोटेदार ओमप्रकाश गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि लाकडाउन के दौरान नि:शुल्क चावल वितरण में एक किग्रा चावल की घटतौली कर कार्डधारकों को दिया जा रहा है।वहीं पात्र गृहस्थी के खाद्यान्न वितरण में प्रति किलों एक रूपये अतिरिक्त बढ़ा कर लिया जा रहा है। कार्डधारक मंगलदेव, केदार मौर्य, इमामुद्दीन, मुन्नी लाल, रामचंद्र, मुहम्मद अनवर ने बताया कि कोटेदार द्वारा अंत्योदय कार्ड पर मिलने वाले 35 किलो खाद्यान्न के स्थान पर 33 किलो ही खाद्यान्न दिया जा रहा है। अनियमितता की शिकायत दो सप्ताह पूर्व की गई तो पूर्ति विभाग से कोटा निलंबित किए जाने की बात कही गई, लेकिन पुन: कोटेदार द्वारा विभागीय मिलीभगत के चलते खाद्यान्न का उठान करा लिया गया। मामले की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।