फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस को लेकर घराती-बराती भिड़े, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव में रविवार की रात डीजे पर नाचने को लेकर घराती और बराती में मारपीट हो गई। जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही पुलिस की निगरानी में वर-कन्या का शादी की रस्म अदायगी की गई और रात में ही लडकी को विदा कर दिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव निवासी मंगरू राम के घर रविवार को दोहरीघाट से बरात आई थी। द्वारपूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच डीजे पर नाचने के चक्कर में दूल्हे के भाई और घरातियों में विवाद हो गया। इस दौरान लाठी, डंडे और कुर्सी चलने लगे। जिससे दर्जनों कुर्सियां, चारपाई, कीमती लाइटें सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। मारपीट में दूल्हे के भाई संजय राम 25 सहित तीन बरातियों के सिरफट गए। घराती पक्ष से चार लोगों को चोटें आई। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस की निगरानी में शादी की रस्म अदा कराई गई और रात में ही शादी संपंन होने के बाद दुल्हन की विदाई हुई। थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नही दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें