फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा नदी स्थिर, कटान तेज

Thu, 11 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम के श्मशान घाट को काट रही घाघरा।
विज्ञापन
घाघरा का जलस्तर स्थिर रहने के बाद भी मुक्तिधाम के पास तथा खाकी बाबा के पास कटान तेज हो रही है। कटान जारी रहने से तटवर्ती इलाकों सहित कस्बे की ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है। घाघरा नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव से तटवर्ती इलाके के लोगों के लोगों को नदी के कहर बरपाने की चिंता बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को नदी का जलस्तर स्थिर रहा। जो कि मंगलवार को  69.90 मीटर पर रहा। गौरीशंकर घाट पर खतरा बिंदु 69.90 मीटर आंका गया है।  खतरा बिंदु पर नदी का जलस्तर पहुंचने  से नगर सहित तटवर्ती इलाकों में खतरा बना हुआ है। 

मुक्तिधाम के पास श्मशान घाट तथा खाकी बाबा कुटी के पास कटान जारी रहने से दोहरीघाट कस्बा के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।  सिंचाई विभाग की ओर से बोरियों में ईट भरकर नदी में डंपिंग तो किया जा रहा है, लेकिन कटान को रोका नहीं जा सका है। कटान जारी रहने से नगर के ऐतिहासिक धरोहरे, मुक्तिधाम, दुर्गा मंदिर, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर, डीह बाबा मंदिर, लोक निर्माण का डाक बंगला सहित विभिन्न ऐतिहासिक धरोहरों के विलीन होने का खतरा बढ़ गया है। 
विज्ञापन


घाघरा के तटवर्ती इलाके  धनौली रामपुर, नईबाजार, नौली, बहादुरपुर, ताहिरपुर, बीवीपुर, गौरी डीह, जमीरा चौराडीह, कोरौली, बेलौली, पाउस, रसूलपुर, सूरजपुर आदि दर्जनों गांवों के मैदानी इलाके पानी घुस जाने से हजारों एकड़ फसल डूब गयी है। किसानों को फसन नष्ट होने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें