फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे का निशान छूने को बेताब है घाघरा

Mon, 10 Jul 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
दोहरीघाट में मुक्तिधाम पर ऊफनाई घाघरा नदी।
विज्ञापन
घाघरा नदी खतरे का निशान छूने को बेताब है। सोमवार की शाम चार बजे गौरीशंकर घाट पर नदी का जलस्तर 69.40 मापा गया। नदी का जलस्तर सोमवार को प्रति घंटे लगभग एक सेंटीमीटर बढ़ रहा है। यदि नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि का यही सिलसिला जारी रहा तो नदी अगले 24 घंटे में खतरा बिंदु के करीब पहुंच सकती है। नदी के स्तर में हो रही तेज वृद्धि से तटवर्ती इलाकों में बेचैनी बढ़ गई है। कसबे के मल्लाहटोला , भगवानपुरा और चमरौटी वार्ड में बाढ़ का पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है।  
विज्ञापन


      
रविवार को घाघरा का जलस्तर गौरीशंकर घाट पर सायं चार बजे 69.15 मीटर मापा गया था। सोमवार को यह बढ़कर 69.40 हो गया । घाघरा नदी का खतरा विन्दु 69.90 है ।नदी का जलस्तर सोमवार को चार बजे तक खतरा विन्दु से मात्र 50 सेमी नीचे था। लेकिन जलस्तर में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है। पल पल खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ रही घाघरा की प्रलयंकर लहरें कसबे के निकट स्थित इमारतों और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए खतरा बनती जा रही हैं। घाघरा के रौद्र रूप को देखकर प्रशासन ने भी एलर्ट जारी कर दिया है। नवली गांव में नावों को एलर्ट कर दिया गया है।उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा ने दिन में चक्रमण करते हुए  बाढ चौकियों को सतर्क कर दिया है। वे स्वयं नजर रखे हुए हैं। चिऊटी डांड़ नवली रिंग बंधे पर बाढ खण्ड आजमगढ़ के एक्सईएन दीपक कुमार लगातार नजर रखे हुए हैं।   

   
दुबारी: मधुबन तहसील के देवारांचल में घाघरा का जल स्तर लगातार बढ़त पर है। वारिस होने से इसमें लगातार इजाफा हो रहा है। परसिया , जयरामगिरी , हाहा नाला रेगूलेटर पर  जलस्तर 65. 43 मापा गया। यहां खतरे का निशान 66.39 है। देवारा के नयी बस्ती, बिन्दटोलिया, चक्की मूसाडोही, नरहाघाट, बरोहा, परसिया खैरा आदि के निचले इलाकों में नदी का पानी गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें