फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्त नाले को फिर से बनावाएं ः जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर (मऊ)। नगर पंचायत वलीदपुर के मोहल्ला भीरा टेंपो स्टैंड के पास कराए जा रहे नाला निर्माण के पांच घंटे बाद ही नाला धाराशायी होने के मामले में आखिरकार जिला प्रशासन से सुध लिया है। अमर उजाला ने गत दो जुलाई 2021 को निर्माण के पांच घंटे बाद ही नाला ध्वस्त की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने मंगलवार को विस्तृत जांच किया। नाला निर्माण कराने के लिए नगर पंचायत के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। साफ सफाई की स्थिति दयनीय मिलने पर अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन

नगर पंचायत वलीदपुर के मोहल्ला भीरा टेंपो स्टैंड के पास लाखों की लागत से नाला का निर्माण कराया गया था। नाला निर्माण होने के पांच घंटे बाद भी नाला ध्वस्त हो गया। अमर उजाला ने गत दो जुलाई को प्रमुखता से उठाया था। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ठेकेदार को तलब कर हिदायत दिया था।
जिलाधिकारी ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर नाला निर्माण में बरती जा रही गड़बड़ी की जांच किया। नाला निर्माण कराने के लिए नगर पंचायत के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने पोखरी में गंदग देखकर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत कार्यालय की जांच किया। इस मौके पर एसपी सुशील कुमार धुले, सीडीओ रामसिंह वर्मा, उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार राय, अधिशासी अधिकारी नितेश कुमार गौरव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें