मऊ। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 9 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए बुधवार को जिला जज रामेश्वर की अध्यक्षता में प्री-ट्रायल बैठक हुई। बैठक में जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए निर्देश दिया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे अभिनय कुमार मिश्रा ने राजस्व एवं विद्युत संबंधी प्री-लिटीगेशन एवं चिन्हांकित मामलों के अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। सचिव ने आमजन से मामलों को सुलह समझौता के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण कराकर लाभान्वित होने की अपील की।