नगर स्थित जीवन राम छात्रावास के प्रांगण में रविवार को अंतरमहाविद्यालयीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पीजी कालेज गाजीपुर तथा रामनवल महाविद्यालय चिरैयाकोट के बीच खेला गया। गाजीपुर की टीम ने मऊ को हराकर जीत दर्ज की। दूसरा मैच सर्वोदय पीजी कालेज घोसी तथा पीजी कालेज जौनपुर के बीच खेला गया। घोसी ने जौनपुर को तीन-शून्य से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
तीसरा मैच डीसीएसके पीजी कालेज तथा पीजी कालेज मेहरावा के बीच खेला गया। डीसीएसके ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मेहरावा को हराकर अगले चक्र में जगह बनाई। मुख्य अतिथि डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डा. शिवशंकर सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
अंतरमहाविद्यालयीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मैच पीजी कालेज गाजीपुर तथा रामनवल महाविद्यालय चिरैयाकोट के बीच खेला गया। खेल की शुरूआत काफी दिलचस्प रही। दोनों टीम आक्रामक होकर एक दूसरे से जूझती रही। गाजीपुर की टीम ने ट्राईब्रेकर में चार-तीन से जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
दूसरा मैच दूसरा मैच सर्वोदय पीजी कालेज घोसी तथा पीजी कालेज जौनपुर के बीच खेला गया। घोसी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जौनपुर को तीन-शून्य से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
जबकि तीसरा मैच डीसीएसके पीजी कालेज मऊ तथा पीजी कालेज मेहरावा के बीच खेला गया। डीसीएसके पीजी कालेज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मेहरावा को हराकर जीत दर्ज की। इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. शिवशंकर सिंह ने कहा कि हार और जीत दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। जैसे दिन के बाद रात को होना तय है, वैसे ही हार के बाद जीत भी तय है।
लेकिन इसके लिए टीम के खिलाडिय़ों को अनुशासित रहकर लगन एवं आस्था के साथ मेहनत करना होगा।इस अवसर पर डा. एसपी सिंह, डा. संतोष सिंह, अशोक कुुमार, डा. सर्वेश पांडेय, डा. रामनिवास राय शामिल थे।