फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन पर हो गरीब नवाज एक्सप्रेस का ठहराव

विज्ञापन
नई दिल्ली में  व्यापारी महासम्मेलन के दौरान राज्यसभा सांसद साधना सिंह को मुहम्मदाबाद गोहना में
विज्ञापन
गरीब नवाज एक्सप्रेस को न्यू जलपाईगुड़ी तक विस्तारित करने और मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव देने की मांग को लेकर कस्बे के व्यापारियों ने नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन भवन में आयोजित व्यापारी महासम्मेलन के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राज्यसभा सांसद साधना सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि 15715/15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस वर्तमान में अजमेर से आजमगढ़ होते हुए किशनगंज तक सप्ताह में तीन दिन संचालित होती है। ट्रेन के खाली डिब्बों को धुलाई और सफाई के लिए किशनगंज से न्यू जलपाईगुड़ी ले जाकर वापस लाया जाता है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन का संचालन न्यू जलपाईगुड़ी से शुरू कर अजमेर तक किए जाने की मांग की गई। व्यापारियों ने बताया कि मऊ, आजमगढ़ और बलिया जिलों के बड़ी संख्या में व्यापारी और अन्य यात्री सिलीगुड़ी आवागमन करते हैं। सिलीगुड़ी व्यापारिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र होने के साथ दार्जिलिंग और गंगटोक जाने वाले यात्रियों के लिए भी प्रमुख मार्ग है। उन्होंने कहा कि मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन पर ट्रेन के दो मिनट के ठहराव से आसपास के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। व्यापारियों ने दोनों जनप्रतिनिधियों से मांग पर आवश्यक कार्रवाई कराने का आग्रह किया। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, अनमोल साहू, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें