फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदानी खुदीराम बोस को किया नमन

विज्ञापन
दोहरीघाट में शहीद खुदीराम बोस की पुण्यति​थि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा कार्यकर्त
विज्ञापन
बलिदानी खुदीराम बोस के शहादत दिवस पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकास वर्मा ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक खुदीराम बोस ने महज 18 वर्ष की उम्र में देश के लिए बलिदान देकर युवाओं में क्रांति की भावना पैदा की। उनकी शहादत ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा दी और युवाओं में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आक्रोश पैदा किया। उनका बलिदान देश और दुनिया के स्वतंत्रता प्रेमी युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष राय, सुरेंद्र गुप्ता, राकेश गुप्ता, सुरेंद्र राय, बद्री मौर्य, गिरिजा शर्मा, सुरेंद्र पटेल, आशीष शर्मा, रवि राय, लाल बहादुर सैनी, बबलू कन्नौजिया, सत्येंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें